यूपी

ससुराल पक्ष पर मारपीट और बदनाम करने का आरोप, महिला का वीडियो बयान बना चर्चा का विषय

ससुराल पक्ष पर मारपीट और बदनाम करने का आरोप
पीलीभीत। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का एक वीडियो बयान शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।वीडियो में संगीता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला ने बताया कि उसकी शादी 22 मई 2025 को पूरनपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक से हुई थी। विवाह में परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि 30 अगस्त को पति व ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की।संगीता का कहना है कि घटना की जानकारी उसने अपने मायके वालों को दी। जब उसके माता-पिता समझाने पहुंचे तो ससुरालियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। मामला बढ़ने पर संगीता पक्ष शिकायत दर्ज कराने को निकला, तभी कुछ लोग समझौते के नाम पर उन्हें पूर्व प्रधान के घर ले गए, जहां फिर कहासुनी और मारपीट हुई।महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद ससुराल पक्ष ने कोतवाली जाकर झूठी कहानी गढ़ी और समोसे मंगाने की बात कहकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। वीडियो में उसने साफ कहा कि “समोसे की कोई बात ही नहीं थी, यह सब मुझे बदनाम करने की साजिश है।”इस वीडियो के वायरल होते ही मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गया है।लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!