यूपी
अंकुश और अरमान लापता, रिश्तेदारियों में तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग

अंकुश और अरमान लापता, रिश्तेदारियों में तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
पीलीभीत।जनपद में दो अलग- अलग जगहों से किशोरों के लापता होने की घटनाएं सामने आई हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।पहली घटना मे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी हरीश कुमार उर्फ पप्पू ने पुलिस को दिए पत्र में बताया कि उसका पुत्र अंकुश (16 वर्ष) बीते 9 सितंबर को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं आया। परिजनों ने रिश्तेदारी और परिचितों में काफी तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। दूसरी घटना में पूरनपुर नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी रिहाना ने बताया कि उसका पुत्र अरमान (14 वर्ष) 5 सितंबर की रात बारह रबीउल अव्वल का त्यौहार देखने के लिए घर से गया था। देर रात तक भी वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन अरमान का भी कोई पता नहीं चल पाया। दोनों घटनाओं की शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल परिजन अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी की आस लगाए हुए हैं।




