यूपी
संदिग्ध हालात में महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

संदिग्ध हालात में महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मैनाकोट में शुक्रवार दोपहर एक बजे बड़ा मामला सामने आया, जब गांव की लक्ष्मी देवी पत्नी दीनदयाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में महिला का उपचार जारी है।जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी देवी मूल रूप से पताबोझी की रहने वाली हैं। लगभग चार साल पहले उनकी शादी मैनाकोट निवासी दीनदयाल से हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। परिवारजन की ओर से मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि महिला के बयान और परिजनों से पूछताछ के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।




