यूपी

अब नहीं बैठना होगा जमीन पर, खैरपुर स्कूल में पहुँची कुर्सी-मेज,जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई व्यवस्था

अब नहीं बैठना होगा जमीन पर, खैरपुर स्कूल में पहुँची कुर्सी-मेज,जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई व्यवस्था
पूरनपुर,पीलीभीत।शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए प्राथमिक विद्यालय खैरपुर में आखिरकार बच्चों के लिए कुर्सी और मेज उपलब्ध करा दिए गए।अब छोटे-छोटे बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।
यह व्यवस्था जिलाधिकारी के विशेष निर्देश पर की गई। शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश वर्मा और ग्राम प्रधान सूरज बानो ने विद्यालय में पहुँचकर नए फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की।स्कूल में कुर्सी-मेज आते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे खुशी से झूम उठे। लंबे समय से जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे इन मासूम विद्यार्थियों ने जब अपनी कक्षा में नई कुर्सी-मेज देखी तो तालियाँ बजाकर स्वागत किया। बच्चों ने कहा कि अब पढ़ाई और भी सुविधाजनक हो जाएगी।प्रधानाध्यापक फुरकान मास्टर ने इस अवसर पर कहा विद्यालय में लंबे समय से बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था का अभाव था।अब जिलाधिकारी और ग्राम पंचायत के सहयोग से यह सुविधा मिलने पर हम सभी बेहद आभारी हैं।बच्चों की पढ़ाई का माहौल अब और भी बेहतर बनेगा।ग्राम प्रधान सूरज बानो ने बताया कि गांव के बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।आने वाले समय में विद्यालय में और भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!