यूपी

गौतम नगर में लगा स्वास्थ्य शिविर, 90 मरीजों को मिली नि:शुल्क दवा

गौतम नगर में लगा स्वास्थ्य शिविर, 90 मरीजों को मिली नि:शुल्क दवा
पूरनपुर,पीलीभीत।हजारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव गौतम नगर में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में ग्रामीणों को बाढ़ के बाद फैल रही बीमारियों से बचाव के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयाँ दीं।डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने भी ग्रामीणों को समय-समय पर सावधानी बरतने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।स्वास्थ्य शिविर में लगभग 90 मरीजों ने पहुँचकर अपनी जांच कराई। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी से गंदगी फैलने के कारण बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियों की शिकायत बढ़ रही है।गांव के निवासियो ने बताया बाढ़ के बाद से गांव में बीमारियों का डर बना हुआ था।शिविर लगने से हमें बड़ी राहत मिली है। डॉक्टर ने हमें बीमारी से बचने के उपाय भी बताए।इसी तरह महिला मरीज ने कहा कि गांव में स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचने से लोगों को काफी सहूलियत मिली है।डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने शिविर में आए मरीजों से कहा कि बरसात और बाढ़ के बाद गंदे पानी में संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने ग्रामीणों को उबालकर पानी पीने, खुले में गंदगी न फैलाने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे ताकि समय रहते लोगों को उपचार और जागरूकता दोनों मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!