टॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

मेडिकल कैम्प में 150 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गई दवा

मेडिकल कैम्प में 150 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गई दवा 

हजारा, पीलीभीत।

ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों में गड्ढों, नालियों, निचली जगहों आदि में पानी का जमाव होने से पानी जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर बाढ़ग्रस्त गांवों के ग्रामीणों के लिए किसी संजीवनी से कम साबित नहीं हो रहे हैं।इसी क्रम में पीलीभीत जनपद की पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत डॉ आलोक कुमार के दिशानिर्देश पर आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित गांव गौतम नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर मौरेनियां गांधी नगर की चिकित्सा प्रभारी डाॅ रश्मि श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शुक्रवार को निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। यह निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर ग्राम गौतम नगर निवासी भाजपा के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता तथा प्रजा केयर फांउडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श परिहार के निवास पर आयोजित किया गया था। आदर्श परिहार के निवास पर लगे स्वास्थ्य शिविर में जैसे ही मरीजों का इलाज शुरू हुआ वैसे ही इलाज के लिए काफी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस आयोजित शिविर में काफी संख्या में पहुंचे मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनकी बीमारी से संबंधित निशुल्क दवाइयां वितरित की गई थी। इस स्वास्थ्य शिविर में सैंकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचे थे। जिनके स्वास्थ्य की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर की चिकित्सा प्रभारी महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ रश्मि श्रीवास्तव के द्वारा बड़ी गहनता से की गई थी। जिनमें से अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, टाईफाइड जैसी मौसमी बीमारियों से ग्रसित पाये गये थे। इसके अलावा कई मरीज चर्म रोग जैसे खुजली, फोड़ा – फुंसी दाद आदि से पीड़ित पाये गये थे। जिन्हें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें बीमारीयों से संबंधित निशुल्क दवाइयां वितरित की गई थी। इस दौरान मौके पर डाॅ रश्मि श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई दिनों से ट्रांस शारदा क्षेत्र के अंतर्गत बाढ़ग्रस्त गांवों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीलीभीत डॉ आलोक कुमार के दिशानिर्देश पर लगातार निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाये जा रहे हैं। इसी उद्देश्य को लेकर ग्राम गौतम नगर में भी आज शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया था । जिसमें 150 से प्लस मरीज पहुंचे थे । और उनकी विधिवत जांच कर उनका इलाज किया गया है । इसके अलावा उन्होंने वहां मौजूद लोगों को पानी उबाल कर पीने तथा रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने तथा बरसात के गंदे पानी में न जाने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य को लेकर कोई समस्या होती है तो तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों को बताकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य करा लें। जिससे सुरक्षित रहा जा सकता है। इस दौरान मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में डाॅ रश्मि श्रीवास्तव, नर्स प्रतिभा, फार्मासिस्ट विरेंद्र तथा शमशाद आलम के साथ साथ अन्य ग्रामीणों में मुख्य रूप से आदर्श परिहार, मोहन लाल, सुरेन्द्र सिंह, कुंवर सिंह, हरी शाही, अशोक कुशवाहा, अजय मौर्य, बीरु मौर्य, प्रभु मौर्य, सलीम अंसारी, अशफाक अहमद, बैजनाथ भारती, राजेश कुशवाहा, करमजीत सिंह, बीरबल मौर्य, बृजमोहन मौर्य के साथ साथ तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

——————————————————————–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!