यूपी

भाजपा सरकार सिर्फ़ लोगों को आपस में लड़ाने का कर रही काम:राजकुमार राजू

भाजपा सरकार सिर्फ़ लोगों को आपस में लड़ाने का कर रही काम:राजकुमार राजू

पूरनपुर,पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को पूरनपुर के ग्राम लुकटिहाई, गाँव में पिछड़ा,दलित व अल्पसंख्यक (पीडीए) जनपंचायत का आयोजन किया गया।इस दौरान जनपंचायत को सम्बोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने कहा कि “भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछ्डों, दलित व अल्पसख्यकों का विकास नहीं हो पा रहा है। किसान-नौजवान परेशान व दुःखी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय सिर्फ़ जुमलेबाजी चल रही है।उन्होंने कहा विभिन्न संस्थानों में खाली पड़े पदों पर भर्तियां बन्द हैं पढ़ा-लिखा नौजवान बेकारी का दंश झेल रहा है।उन्होंने आगामी चुनाव में समाजवादी को भारी मतों से जिताने की अपील किया भाजपा सरकार सिर्फ़ लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है भाजपा सरकार दलितों,पिछड़ों व अल्पसख्यकों की सबसे बड़ी दुश्मन है।पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर यादव एव पूर्व विधायक अरशद खा ने कहा कि “भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है।उन्होंने कहा कि अगर आगामी चुनाव में भाजपा को नहीं रोका गया तो अल्पसख्यकों,पिछ्डों व दलितों का कॉफी नुकसान होगा पिछड़ों,दलितों व अल्पसख्यकों की सही मायने में हितैषी समाजवादी पार्टी ही है।इस अवसर पर मुख्य रूप से सतीश वर्मा,प्रधान बद्रीनाथ, महिला सभा अध्यक्ष मीता सिंह,अनिल शर्मा,ओम शर्मा,कल्याण सिंह सरोज आदि ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भगवानदीन वर्मा,रजनीश यादव ,अनिल भारती,ओमकार भारती,प्रशांत अवस्थी,बद्री प्रसाद वर्मा,रमेश वर्मा,मनोज वर्मा,भजनलाल वर्मा,जमील अहमद,दिनेश वर्मा,राजा राम वर्मा,ओम वर्मा,लाला कश्यव, लवी यादव, शिवकुमार वर्मा.पुष्पा देवी आदि थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!