जनसत्ता दल पार्टी के नेता कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया ने पीलीभीत का किया तूफानी दौरा
करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह ने जनसत्ता दल पार्टी के नेता का किया भव्य स्वागत

जनसत्ता दल पार्टी के नेता कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया ने पीलीभीत का किया तूफानी दौरा
करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह ने जनसत्ता दल पार्टी के नेता का किया भव्य स्वागत
पूरनपुर, पीलीभीत।जनसत्ता दल पार्टी के नेता कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया पूर्व सांसद एवं वर्तमान एमएलसी प्रतापगढ़ ने पीलीभीत का तूफानी दौरा किया, जहां उन्होंने पार्टी की समीक्षा बैठक में भाग लिया। इस बैठक का आयोजन पीलीभीत गेस्ट हाउस में किया गया । गेस्ट हाउस पहुंचने से पहले, करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह ने पुष्प वर्षा एवं अंग वस्त्र पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। और मीटिंग के दौरान पार्टी को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।पीलीभीत गेस्ट हाउस में पहुंचने के बाद बैठक के दौरान, संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। कुंवर अक्षय प्रताप सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह ने कहा कि करणी सेना पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि करणी सेना पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर रविंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार सिंह, पूरनपुर तहसील अध्यक्ष एसपी सिंह चौहान, पूरनपुर नगर महामंत्री अमित ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष शिवपाल सिंह चंदेल, राज ठाकुर, सौरभ सिंह, रंजीत सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।कुंवर अक्षय प्रताप सिंह जनसत्ता दल पार्टी के एक प्रमुख नेता हैं और उनकी गतिविधियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नजर रहती है। हाल ही में, उन्होंने भारतीय सेना में पासी रेजिमेंट बनाने की मांग की है, जो पासी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है l




