यूपी

प्रभारी मंत्री औलख ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री,मुआवजे का दिलाया आश्वासन

प्रभारी मंत्री औलख ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री,मुआवजे का दिलाया आश्वासन

पीलीभीत।प्रभारी मंत्री एवं कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग,उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने मंगलवार को अमरिया तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ जोशी कॉलोनी तथा टांडा विजैसी पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न किट एवं तिरपाल वितरित किए।मंत्री ने प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा ऐसे समय में समाज के हर वर्ग का कर्तव्य है कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में सहयोग करें। किसानों की फसलों का नुकसान राजस्व टीम शीघ्र ही आकलित करेगी और पात्र किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि राहत सामग्री प्रत्येक प्रभावित घर तक पहुँचाई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एडीएम और एसडीएम स्तर की टीमें लगातार गांव-गांव जाकर लोगों को सहयोग प्रदान कर रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एंटी-लार्वा छिड़काव, साफ-सफाई एवं स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। राहत वितरण से पीड़ितों में उम्मीद जगी है कि प्रशासन और सरकार उनके साथ खड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!