यूपी

एसएसबी 49वीं वाहिनी की शांति नगर में ग्रामीण के साथ बैठक, बच्चों के लिए कंप्यूटर कोर्स व फिजिकल ट्रेनिंग की घोषणा

एसएसबी 49वीं वाहिनी की शांति नगर में ग्रामीण के साथ बैठक, बच्चों के लिए कंप्यूटर कोर्स व फिजिकल ट्रेनिंग की घोषणा

कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देश पर इंस्पेक्टर रविंदर सिंह की निगरानी में हुई बैठक, ग्रामीणों ने जताई खुशी

पीलीभीत। 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पीलीभीत की ओर से ग्रामीण विकास और युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को कंपनी कमलापुरी के कार्यक्षेत्र में ग्राम शांति नगर में एक व्यापक ग्रामीण बैठक आयोजित की गई।बैठक का आयोजन कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन और इंस्पेक्टर रविंदर सिंह की देखरेख में किया गया।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामकृपाल वर्मा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इनमें बृजमती,तारा देवी,रमा देवी,महेंद्र प्रसाद, दीनदयाल,प्रेम शंकर,रविंदर मौर्या,प्रियांशु कुमार,आशीष मौर्या,आशुतोष राजभर,गुणसम कटरिया, सुभाष गौतम और भीम आर्मी मंडल प्रचारक (बरेली मंडल) विशेष रूप से मौजूद रहे।कंपनी कमलापुरी से एएसआई दिलीप सिंह, अजय वानखेड़े, दीनानाथ आदि अधिकारियों ने ग्रामीणों को जानकारी दी।बैठक में ग्रामीणों को बताया गया कि कमलापुरी कैंपस में बच्चों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर कोर्स शुरू किया जाएगा।साथ ही युवाओं को सरकारी भर्तियों में होने वाले फिजिकल टेस्ट की तैयारी कराई जाएगी।इससे गांव के बच्चों और युवाओं को आधुनिक शिक्षा और रोजगार की दिशा में नए अवसर मिलेंगे।ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि एसएसबी की यह योजना बच्चों के भविष्य को नई दिशा देगी और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगी। कमलापुरी कैंपस में बच्चों को डिजिटल शिक्षा मिलेगी। युवाओं को भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठक में शामिल हुए। इंस्पेक्टर रविंदर सिंह की देखरेख में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!