यूपी

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचे मंत्री संजय सिंह गंगवार, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा व जनप्रतिनिधियों संग बांटी खाद्यान्न किटें

पंचायतों के पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं, सरकार की योजनाओं का भरोसा दिलाया

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचे मंत्री संजय सिंह गंगवार, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा व जनप्रतिनिधियों संग बांटी खाद्यान्न किटें

पंचायतों के पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं, सरकार की योजनाओं का भरोसा दिलाया

मीनू बरकाती

पीलीभीत।विकासखंड मरौरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत वक्शपुर,नावकुंड, वेहरी, दियूनी और केसरपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सोमवार को राहत कार्य चलाया गया।प्रदेश सरकार के मंत्री संजय सिंह गंगवार स्वयं बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुँचे और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान पीड़ितों को खाद्यान्न किट वितरित कर आर्थिक-सामाजिक सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया।इस मौके पर मंत्री गंगवार ने कहा कि सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी है। किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।खाद्यान्न किट वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यगण सक्रिय रूप से मौजूद रहे।विशेष तौर पर ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य तेजराम वर्मा,अमित वर्मा,शांति स्वरूप पाल,अमित सिंह,ओमप्रकाश वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। राहत सामग्री वितरण के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री गंगवार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

बाढ़ से प्रभावित किसी भी परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुँचाएँगे। राहत सामग्री लगातार उपलब्ध कराई जा रही है और आने वाले दिनों में और भी सहयोग दिया जाएगा।

(ब्लॉक प्रमुख मरौरी सभ्यता देवी वर्मा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!