महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला महिला अस्पताल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पीलीभीत।महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संकल्प के अंतर्गत चल रहे 10 दिवसीय जनजागरूकता अभियान में सोमवार को हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जिला महिला अस्पताल,पीलीभीत में एक विधिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राना के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर नोटरी एडवोकेट चित्रा सिंह ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को न्याय पाने और कानूनी सहायता लेने के लिए अपने अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि विधिक जागरूकता से समाज के वंचित वर्ग अपनी कानूनी लड़ाई स्वयं लड़ने में सक्षम बनते हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रमाकांत सर व राजेश सिंह द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जन्मी नवजात बालिकाओं को हिमालय किट वितरित की गई।जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे ने कहा कि “कन्या जन्मोत्सव” का उद्देश्य बेटियों के जन्म को एक उत्सव के रूप में मनाना है,ताकि समाज में व्याप्त लिंग भेदभाव को समाप्त किया जा सके।कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर मोनिका सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह, अजीत सिंह,सामाजिक परामर्शदाता मृदुला शर्मा,केस वर्कर धीरज मौर्य सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं चिकित्सा विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।यह जागरूकता अभियान 10 दिनों तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।




