यूपी

सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर बोले राजकुमार राजू

सपा नेता राजकुमार राजू ने शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर बोले राजकुमार राजू

सपा नेता राजकुमार राजू ने शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया सम्मान

पूरनपुर,पीलीभीत।शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा नेता राजकुमार “राजू” ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या मे सेवानिवृत्त शिक्षक जुटे कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह “जग्गा” ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार मे शिक्षको के लिये चलाई गई कल्याण कारी योजनाओं को भी उन्होंने गिराया साथ ही सरकार बनाने मे सहयोग करने की अपील भी शिक्षको से की।कार्यक्रम आयोजक समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार “राजू” ने आए हुए सभी शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा की “शिक्षक दिवस के अवसर पर हम सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करते हैं जिन्होंने अपने जीवन को शिक्षा के लिए समर्पित किया है उन्होंने बताया वह खुद शिक्षक थे उसी दौरान जनता की सेवा करने का मन आया और इस्तीफ़ा देकर राजनीति मे आए शिक्षको के प्रयासों से ही हमारे समाज में शिक्षा का स्तर सुधरा है और युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। हम उनके योगदान को सलाम करते हैं और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करते हैं।इस दौरान विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक अरशद खा एव पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कार्यक्रम की सराहना करतें हुए कहा की आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिये आए हुए सभी शिक्षकों को बारम्बार नमन एवं नेता जी स्व.मुलायम सिंह यादव जी के शिक्षक रहने के दौरान संस्मरण सुनाए।इस अवसर पूरी विधानसभा के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके समाजवादी पार्टी के नेताओं ने छात्र जीवन के अपने किस्सों को सुनाया एव अनुभवों को साझा करने का अवसर प्रदान किया गया।कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे जिन्होंने अपने विचार रखे जिनमे प्रमुख रूप से मास्टर गुरदयाल सिंह,कौशल वाजपेयी,सपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह यादव,समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी,कल्याण सिंह सरोज, संजय खान,मीता सिंह,दिनेश वर्मा,भगवान दीन वर्मा आदि रहें।कार्यक्रम का संचालन पूर्व शिक्षक ओम शर्मा ने किया एवं अध्यक्षता वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व शिक्षक मास्टर गुरदयाल सिंह ने की।उपस्थित शिक्षको मे प्रमुख रूप से महानंद आर्य (सेवा निवृत्त शिक्षक) राजेंद्र प्रसाद सक्सेना ,रामदीन,मुरारीलाल भारती,मो.सादिक,सुनील कुमार पाण्डेय,गीता देवी,भगवानदीन वर्मा,अशोक कुमार सिंह,मुश्ताक शाह,जगदीश सिंह,छेदलाल शर्मा,द्वाजाराम भारती,रामभजन शर्मा,श्याम बाबू शुक्ला, रामप्रकाश वाजपेई, नवीरसूल हुसैन,फूलचंद्र,कर्मवीर आर्य, ब्रजमुरारीलाल,लाखन सिंह, श्रीराम, पूरन सिंह, सत्यप्रकाश, रामचंद्र,सुंदरलाल,शिवनंदन प्रसाद पाण्डेय, रामनिवास, विद्यावती,रामौतार,मैना देवी,वेदप्रकाश,रामनरेश शुक्ला,साबिर मिस्त्री, विद्यासागर,मोहन सिंह, राममूर्तिलाल,प्रेमचंद्र शर्मा,जान मोहम्मद,प्रेम शंकर भारती, बाबूराम, रमाकांत,रामप्रसाद सक्सेना,रमेश वर्मा, डॉ जितेंद्र वर्मा,विजय वर्मा,विमलेश वर्मा, वसंत वर्मा,राकेश कुमार, सुरेश चंद्र,रामप्रकाश,गौरी शंकर ठाकुर,रामदास मौर्य,अनिल शर्मा नत्थूलाल सक्सेना,शमशुल हसन खां,शरजील खां,हेमराज आदि तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!