यूपी

अमानत रसूल की फरियाद पर जागा प्रशासन, गांव के मोहल्ला इस्लामनगर जलभराव समस्या होगी खत्म”

आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत रंग लाई, शेरपुर में निकासी व्यवस्था दुरुस्त

अमानत रसूल की फरियाद पर जागा प्रशासन, गांव के मोहल्ला इस्लामनगर जलभराव समस्या होगी खत्म”

आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत रंग लाई, शेरपुर में निकासी व्यवस्था दुरुस्त

पीलीभीत।ऑनलाइन पोर्टल आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत का असर अब साफ दिखने लगा है।ग्राम पंचायत शेरपुर, विकास खंड पूरनपुर निवासी अमानत रसूल द्वारा की गई शिकायत पर नहर विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोहल्ला इस्लामनगर की बरसों पुरानी जल निकासी की समस्या का समाधान कर दिया है।जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बताया था कि बरसात के दिनों में नहर में सायपन न होने के कारण गांव में पानी भर जाता है,जिससे राहगीरों और किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी।शिकायत पर खंड विकास अधिकारी,पूरनपुर तथा शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता ने जांच की और समस्या का स्थलीय निरीक्षण किया।जांच रिपोर्ट में पाया गया कि जल निकासी हेतु लगभग 900 मिमी व्यास की पाइप डालकर शेरपुरकला मोड़–इस्लाम नगर मार्ग पर निकासी का प्रबंध किया जाएगा।साथ ही, नाले का निर्माण भी कराया गया है जिससे पानी की समस्या अब समाप्त हो जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता से वार्ता कर उन्हें समाधान की जानकारी दी गई है, जिस पर वे संतुष्ट हैं।ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन और विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई इस पहल से उनकी बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!