यूपी

चंदिया हजारा विद्यालय में अब टेबल-कुर्सी पर पढ़ेंगे बच्चे, प्रधान व सचिव के प्रयास लाया रंग

चंदिया हजारा विद्यालय में अब टेबल-कुर्सी पर पढ़ेंगे बच्चे, प्रधान व सचिव के प्रयास लाया रंग

मीनू बरकाती
पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर के विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित चंदिया हजारा सरकारी स्कूल में सोमवार को पढ़ाई के लिए नया फर्नीचर पहुँचाया गया।लंबे समय से विद्यालय में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण बच्चे फर्श पर बैठकर ही पढ़ाई करने को मजबूर थे। लेकिन अब उन्हें इस समस्या से निजात मिल गई है।विद्यालय में बच्चों के लिए टेबल और कुर्सियाँ उपलब्ध कराई गई हैं। फर्नीचर पहुँचने के साथ ही बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने पहली बार कुर्सी पर बैठकर पढ़ाई की तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।विद्यालय प्रशासन ने इस पहल के लिए ग्राम प्रधान की खुलकर सराहना की।प्रधान बासूंदेव कुंडूं व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम शंकर की ओर से किए गए इस प्रयास ने विद्यालय को नई पहचान दी है।शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को आरामदायक वातावरण मिलेगा तो उनकी पढ़ाई में और अधिक रुचि बढ़ेगी तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।गाँव के अभिभावकों ने भी इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि अब उनके बच्चों को वैसे ही सुविधा मिलेगी जैसी निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलती है।उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में विद्यालय में और भी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने ग्राम प्रधान को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल से शिक्षा के स्तर में निश्चित रूप से बदलाव आएगा।फर्नीचर आने के बाद बच्चों को कुर्सियों पर बैठकर पढ़ाई करते देख ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी संतोष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!