शास्त्री नगर में चला स्वच्छता और फॉगिंग अभियान, सचिव प्रेम शंकर व प्रधान मनोज सिंह ने दिलाया ग्रामीणों को भरोसा
गांव मे फॉगिंग व एंटी-लार्वा छिड़काव व साफ सफाई का युद्ध स्तर से चला अभियान

शास्त्री नगर में चला स्वच्छता और फॉगिंग अभियान, सचिव प्रेम शंकर व प्रधान मनोज सिंह ने दिलाया ग्रामीणों को भरोसा
गांव मे फॉगिंग व एंटी-लार्वा छिड़काव व साफ सफाई का युद्ध स्तर से चला अभियान
मीनू बरकाती
पूरनपुर,पीलीभीत।विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शास्त्री नगर जो बाढ़ प्रभावित गांव मे डेंगू,मलेरिया समेत संक्रामक बीमारियों के खतरे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी थी। जगह- जगह फैली गंदगी और ठहरा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन रहे थे। इसी बीच ग्राम पंचायत सचिव प्रेम शंकर और प्रधान मनोज कुमार सिंह ने मोर्चा संभालते हुए रविवार को गाँव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया।अभियान के दौरान सफाई कर्मियों की टीम ने घास-झाड़ियों की सफाई, नालियों की सफाई, एंटी-लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराकर गाँव को संक्रमण से बचाने का प्रयास किया। पूरे पंचायत क्षेत्र में गली-गली टीमों ने सफाई व छिड़काव कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी।सचिव प्रेम शंकर ने कहा हमारा संकल्प है कि बाढ़ के बाद कोई भी ग्रामीण बीमारी की चपेट में न आए। सफाई और दवाओं का छिड़काव आगे भी लगातार जारी रहेगा।प्रधान मनोज कुमार सिंह ने कहा स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी है। अगर हर ग्रामीण अपने घर और आसपास सफाई रखे तो पूरा गाँव बीमारी से सुरक्षित रह सकता है। पंचायत की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी। गांव के ग्रामीणों ने बताया फॉगिंग और दवा छिड़काव से अब मच्छरों की संख्या कम हो गई है, यह बड़ी राहत है।बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए यह अभियान समय पर हुआ। अब हमें भी अपने घर साफ रखने चाहिए। गांव की महिलाओं ने बताया सचिव और प्रधान की मेहनत से गाँव का माहौल बदल रहा है। गाँव की तस्वीर साफ- सुथरी हो गई है। ग्राम विकास अधिकारी प्रेम शंकर ने बताया आने वाले हफ्तों में हर मोहल्ले की दोबारा फॉगिंग कराई जाएगी।स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष सफाई अभियान चलेगा।ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य शिविर और जनचेतना रैलियाँ आयोजित होंगी।पंचायत का लक्ष्य है कि अगले 15 दिनों में पूरा गाँव मच्छर मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए।बाढ़ से जूझे शास्त्री ग्रामीण अब बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सचिव प्रेम शंकर और प्रधान मनोज कुमार सिंह की पहल ने इस गाँव को संक्रमण से सुरक्षा की ओर बड़ा कदम दिला दिया है।
सचिव प्रेम शंकर और ग्राम प्रधान मनोज कुमार सिंह की इस पहल से गाँव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।बाढ़ का पानी उतरते ही गाँव में जगह- जगह गंदगी और नालियों में रुके पानी के कारण मच्छर तेजी से पनपने लगे थे। इससे डेंगू- मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया था।ऐसे हालात में ग्राम प्रधान और सचिव ने आगे बढ़कर एंटी-लार्वा छिड़काव, मच्छरनाशक दवाइयों का प्रयोग और सफाई अभियान चलवाकर पूरे गाँव को संक्रमण से बचाने का प्रयास किया ग्रामीणों ने इस कार्य की खूब सराहना की और कहा कि पंचायत की यह कोशिश समय की बड़ी जरूरत थी।




