यूपी

बरखेड़ा कस्बे मे चल रहे प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेले का हुआ समापन

बरखेड़ा कस्बे मे चल रहे प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेले का हुआ समापन

बरखेडा,पीलीभीत।कस्बा मे प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला की 136 में वर्षगांठ के रूप में मनाया गया।प्रसिद्ध मेला भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में 10 दिवसीय मेले का आयोजन बरखेड़ा कस्बा के कंस लीला मैदान में होता है।मेले की शुरुआत भगवान गणेश पूजन के साथ हुई।मेला के उद्घाटन में पहुंचे बरखेड़ा भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया।तथा मेला संरक्षक चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने मेला में पहुंचकर लीला मंचन कर रहे कलाकारो का उत्साह बढ़ाया। तथा वहीं मेला के 10 वें दिन बरखेड़ा कस्बे में राज गद्दी शोभायात्रा पूरे कस्बे में निकाली गई।वही भगवान श्री कृष्ण के जयकारों से शोभा यात्रा का आरंभ हुआ।मेला के समापन पर मेला कमेटी के पदाधिकारी बरखेड़ा क्षेत्र के सभी मीडिया कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा साथ ही साथ मेला में आए हुए दुकानदारों को भी समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसके बाद मेला कमेटी के पदाधिकारी ने मेला समापन की घोषणा।प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला में धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों के लिए तरह-तरह के झूला,मौत का कुआ,रेल गाड़ी झूलाभी लगाए गया।कस्बा मे मेला का इतिहास भी काफी पुराना है।तथा देश की आजादी के पूर्व से ही भगवान श्री कृष्णा जन्माष्टमी मेला शुरू हुआ करता है तथा शुरुआत में स्थानीय कलाकारों द्वारा कंस लीला का मंचन किया जाता है।धीरे-धीरे मेला में बदला हुआ मिला कमेटी की स्थापना हुई और आज बरखेड़ा कस्बा का मेला क्षेत्र में ऐतिहासिक तथा प्रसिद्ध बन गया है।इस बार बरखेड़ा मेले में भारी भीड़ देखी गई है ।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेला में भारी पुलिस फोर्स को तैनात रहा।बरखेड़ा मेला कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार पांडे उर्फ हरिओम पांडे,महामंत्री कैलाश चंद्र मौर्य,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता उर्फ पप्पन,संरक्षक श्याम बिहारी भोजवाल चेयरमैन,कार्यालय प्रभारी मीनू मिश्रा,कार्यालय व्यवस्था मनोज रस्तोगी,सर्राफा व्यापारी तथा पत्रकार हरिओम वर्मा इस मौके पर सत्यप्रकाश सक्सेना,वेदप्रकाश तिवारी, पत्रकार मनोज सक्सेना, ऋषिपाल मौर्य,पत्रकार अवध सक्सेना,सेठ मोहम्मद अनस, विमलेश कुमार,जितेंद्र सैनी,मो०जैनुल, रूपकिशोर, रामपाल कानूनी सलाहकार शानू पांडे जयपाल वर्मा,वैभव गुप्ता, लक्ष्मीकांत भोजवाल,अभिषेक गोस्वामी,रोशन लाल के साथ मेला कमेटी के सभी सदस्य मेला समापन पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!