यूपी

पुलिया बंद होने से खेतों में जलभराव,सड़ रही फसलें ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

फसलें डूबने से नाराज ग्रामीणों ने उठाई आवाज़, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

पुलिया बंद होने से खेतों में जलभराव,सड़ रही फसलें ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

फसलें डूबने से नाराज ग्रामीणों ने उठाई आवाज़, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

पूरनपुर,पीलीभीत।तहसील क्षेत्र के कई गांवों के किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।गैरपुर जत्ती गांव के समीप पुलिया बंद होने से खेतों में पानी भर गया है। जल निकासी न होने के कारण धान और अन्य खरीफ फसलें चौपट होने लगी हैं।परेशान किसानों और ग्रामीणों ने नाराज होकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से त्वरित समाधान की मांग उठाई।ग्रामीणों ने बताया कि पहले इसी पुलिया के रास्ते पानी की निकासी आसानी से हो जाती थी,लेकिन लंबे समय से पुलिया पर अतिक्रमण और अवरोध बना हुआ है। इसके चलते खेतों में लगातार पानी भरा है और फसलें सड़ रही हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो इस बार की पूरी पैदावार चौपट हो जाएगी।प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने साफ कहा कि समस्या का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि प्रशासन समस्या को गंभीरता से ले,अन्यथा किसान बड़ी संख्या में धरना देने को बाध्य होंगे।इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और महिलाएं भी शामिल हुईं। भीगे खेतों और जलभराव के बीच किसानों ने हाथ उठाकर नारे लगाए और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।किसान नेताओं का कहना है कि हमारा धान आदि फसले पूरी फसल बर्बाद होने की कगार पर है। समय रहते पुलिया न खुली तो खेतों में खड़ा पानी फसल के साथ-साथ मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी खराब कर देगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी पूरनपुर को ज्ञापन भी सौंपा है। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिया की समस्या को लेकर सूचना प्राप्त हुई है। मामला संबंधित विभाग को भेजा गया है और बहुत जल्द समाधान कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!