बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री,पुलिस की मौजूदगी में हुआ शांतिपूर्ण वितरण

बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री,पुलिस की मौजूदगी में हुआ शांतिपूर्ण वितरण
कलीनगर,पीलीभीत।तहसील कलीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बूंदीभूड में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री किट वितरण का कार्य रविवार को किया गया। शासन-प्रशासन द्वारा भेजी गई इन राहत किटों को ग्राम प्रधान शीला सिंह एवं उनकी टीम ने गांव के प्रभावित परिवारों में बांटा।जानकारी के अनुसार, विगत दिनों आई बाढ़ से ग्राम पंचायत बूंदीभूड के कई परिवार प्रभावित हुए थे। प्रारंभिक चरण में कुछ पीड़ितों को राहत किट दी गई थी, जबकि शेष बचे परिवारों को रविवार को यह वितरण किया गया।वितरण के दौरान प्रारंभ में माहौल शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उग्रता दिखाकर व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विभव सिंह से कुछ ग्रामीणों की हल्की नोकझोंक भी हो गई। यस्थिति बिगड़ती देख ग्राम प्रधान शीला सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही रमनगरा पुलिस चौकी प्रभारी रामकिशोर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।पुलिस की मौजूदगी में वितरण का कार्य सुचारु रूप से पूरा हुआ और वंचित बाढ़ पीड़ितों को उनकी किट उपलब्ध कराई गई।राहत सामग्री प्राप्त करने के बाद ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन एवं ग्राम प्रधान का आभार जताया।उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में दी गई यह मदद उनके लिए सहारा साबित होगी।




