सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
बृजेश गुप्ता व हरि बल्लभ गुप्ता ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
बृजेश गुप्ता व हरि बल्लभ गुप्ता ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
पूरनपुर,पीलीभीत।नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस व भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों ने शिक्षकों को उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने की,जबकि प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता, कोषाध्यक्ष उमंग गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल,रवि गुप्ता,हर्ष गुप्ता,सतीश चंद्र अग्रवाल, विपिन गोपाल,गौरव गुप्ता, खुशबू गुप्ता,मोनिका गुप्ता और श्वेता गुप्ता सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।अध्यक्ष बृजेश गुप्ता,प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता और रवि गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा के प्रदाता ही नहीं, बल्कि समाज के पथप्रदर्शक भी होते हैं। उन्होंने शिक्षकों को समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों का निर्माता बताते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के आचार्य डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल भारत के राष्ट्रपति ही नहीं,बल्कि एक आदर्श शिक्षक और महान दार्शनिक थे,जिनका जीवन हर शिक्षक और छात्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।कार्यक्रम का संचालन राजीव मोहन अग्रवाल ने किया। अंत में प्रधानाचार्य संजय मिश्र ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।उन्होंने विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएँ मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।




