यूपी

गोरा गाँव में गंदगी से हाहाकार बीमारियों का बढ़ा खतरा

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार, सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराजगी

गोरा गाँव में गंदगी से हाहाकार बीमारियों का बढ़ा खतरा

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार, सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराजगी

पूरनपुर,पीलीभीत। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरा में लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठप होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गाँव की गलियों और नालियों में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। नालियाँ चोक होने से जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी महीनों से गाँव में झाड़ू लगाने और नालियाँ साफ करने नहीं आ रहे हैं। इस लापरवाही के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि गंदा पानी सड़कों पर बहकर गाँव के घरों तक पहुँच जाता है।इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी पूरनपुर को प्रार्थना पत्र सौंपकर गाँव में नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने और जिम्मेदार सफाईकर्मी पर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो संक्रामक रोग फैलने का बड़ा खतरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!