संविधान की रक्षा के लिए पीडीए को एकजुट होना होगा: सतेन्द्र मौर्य

संविधान की रक्षा के लिए पीडीए को एकजुट होना होगा: सतेन्द्र मौर्य
पीलीभीत।ग्राम चंदोई में आयोजित समाजवादी पार्टी के पीडीए पंचायत कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतेन्द्र मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसानों और युवाओं का कोई सम्मान नहीं है। खुले जानवरों से किसान परेशान हैं, खाद और सुविधाएं समय पर नहीं मिल रहीं,वहीं लगातार बढ़ती बेरोजगारी से युवा निराश हो रहे हैं।सतेन्द्र मौर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार ने न केवल किसानों और गरीबों की उपेक्षा की है बल्कि पिछड़े वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक समाज को भी हाशिये पर धकेल दिया है। उन्होंने कहा अबकी बार पीडीए परिवार को एकजुट होकर तानाशाही सरकार को हराना है और संविधान की रक्षा करनी है।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सतेन्द्र मौर्य के विचारों का समर्थन किया और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को हर तरह से समर्थन देने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में मनोज मौर्य, कमल मौर्य,विनोद कश्यप, दीपक कश्यप,मोहनलाल जाटव, प्रदीप सागर, आलम अंसारी, हरप्रसाद राना, पुनीत मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला।




