यूपी

चंदिया हजारा मे प्रधान और सचिव ने कराई फॉगिंग, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

चंदिया हजारा मे प्रधान और सचिव ने कराई फॉगिंग, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पूरनपुर,पीलीभीत।लगातार हो रही बरसात और शारदा नदी के उफान से पूरनपुर क्षेत्र का चंदिया हजारा गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है।गांव में जलभराव की वजह से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया था। ग्रामीण मलेरिया, डेंगू व अन्य मच्छरजनित बीमारियों के खतरे से डरे सहमे थे। इस समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू एवं ग्राम सचिव प्रेम शंकर ने संयुक्त रूप से फॉगिंग कराकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दिलाई।शनिवार को सुबह से ही गांव की गलियों और जलभराव वाले हिस्सों में फॉगिंग किया गया।जैसे ही फांगिग शुरू हुई,मच्छर भागते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से वे इस परेशानी से जूझ रहे थे।ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि बाढ़ के कारण जलभराव होना स्वाभाविक है, लेकिन इस समय सबसे बड़ा खतरा मच्छरों के बढ़ते आतंक से है। यदि समय पर फॉगिंग न कराई जाती तो डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप फैल सकता था।सचिव प्रेम शंकर ने कहा कि प्रशासन से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि चिकित्सा टीम गांव में पहुंचकर बीमारियों पर नजर रख सके।ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की मार झेल रहे लोग अब मच्छरों के आतंक से थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रधान और सचिव का आभार जताया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी आश्वासन दिया है कि यदि स्थिति बिगड़ती है तो गांव में विशेष शिविर लगाकर मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्था की जाएगी।इस प्रकार बाढ़ग्रस्त चंदिया हजारा में फॉगिंग अभियान से लोगों को राहत तो मिली ही है, साथ ही मच्छरों से होने वाली संभावित बीमारियों के खतरे को भी काफी हद तक टाल दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!