यूपी

अमरिया का कंपोजिट विद्यालय बना मिसाल, शिक्षा व अनुशासन में गढ़ रहा नई पहचान

अमरिया का कंपोजिट विद्यालय बना मिसाल, शिक्षा व अनुशासन में गढ़ रहा नई पहचान

अमरिया,पीलीभीत।विकासखंड अमरिया का कंपोजिट विद्यालय भंगा मोहम्मद गंज आज क्षेत्र के लिए एक आदर्श विद्यालय बनकर उभर रहा है।इंचार्ज प्रधानाध्यापक खेम पाल सिंह के नेतृत्व और शिक्षकों की कड़ी मेहनत के चलते विद्यालय में इस वर्ष नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।विद्यालय में अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण कई छात्र-छात्राएं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को छोड़कर वापस इसी विद्यालय में लौट आए हैं। नामांकन के अनुपात में प्रतिदिन 80 से 90 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होना यहां की विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।इस वर्ष 2024-25 में छात्रा नागेश्वरी का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। साथ ही, तीन मेधावी विद्यार्थियों को केनरा बैंक द्वारा तीन-तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई है। विद्यालय को लगातार तीसरे वर्ष राज्य स्तरीय अर्थियन पर्यावरण मित्र पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिसके तहत दस हजार रुपये की धनराशि भी विद्यालय को मिली।विद्यालय लर्निंग बाय डूइंग योजना के तहत चयनित है, जिसमें बच्चे स्वयं करके सीख रहे हैं और अपने कौशल को निखार रहे हैं। साफ-सुथरे भौतिक परिवेश से लेकर गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई तक, विद्यालय हर क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है।ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और अभिभावकगण भी विद्यालय को लगातार सहयोग दे रहे हैं।प्रधानाध्यापक खेम पाल सिंह का कहना है यह उपलब्धियां पूरे स्टाफ की मेहनत, ग्राम प्रधान व अभिभावकों के सहयोग और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन का परिणाम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!