यूपी

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

अमरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही महेश कुमार ने चार साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फर्जी विवाह प्रमाण पत्र तैयार कराया।पीड़िता का कहना है कि जब उसने महेश कुमार से ससुराल ले जाने की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया और बरेली छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी देने पर आरोपी के परिजनों ने उसे गालियां दीं और मारपीट कर घर से निकाल दिया।इस संबंध में थाना अमरिया में महेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्रेम प्रसंग रहा है। प्रकरण में आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!