अमरिया पुलिस ने सरकारी तार चोरी करने बाले आरोपियों को पकड़ कर भेजा जेल

अमरिया पुलिस ने सरकारी तार चोरी करने बाले आरोपियों को पकड़ कर भेजा जेल
अमरिया पुलिस ने सरकारी बिजली का तार चोरी करने बाले पांच शातिर शातिर अपराधियों को पकड़कर जेल दिया। अमरिया तहसील क्षेत्र के सरदार नगर में बिजली के तार चोरी किए गए थे। मामले की सूचना पुलिस को कुछ दिन पूर्व दी गई थी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अमरिया पुलिस ने उक्त तार चोरी के मामले में गैंग को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की थानाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसमे शातिर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता हासिल हुई । उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से पांच शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी का लगभग ढाई कुंतल तार दो देशी तमंचे कारतूस लगभग 45 हजार रूपये नकद धनराशि व एक बिलैनो कार तथा एक बुलैरो जीप बरामद की है। जानकारी के अनुसार तीन चोर जनपद बरेली थाना बहेड़ी के हैं जबकि दो चोर उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं। उक्त बदमाशों ने कुछ दिन पूर्व अमरिया क्षेत्र के नवनिर्माणित बिजली घर से सिल्वर का तार चोरी किया था जिसे उत्तराखंड बेचने की फिराक में थे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।




