यूपी

ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर रोशनी के लिए झालरों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर रोशनी के लिए झालरों की खरीदारी को उमड़ी भीड़

अमरिया क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर के साथ चल रही हैं। कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की झालरों से गली मोहल्ले सजाये जा रहे हैं। घरों की छतों पर इस्लामिक रंग बिरंगे हरे रंग के झंडे लहरा रहे हैं। हर तरफ पर्व का उल्लास दिखाई दे रहा है बहीं महिलाएं घरों की साफ सफाई में मशगूल हैं। कस्बे के बाजार में सजावटी सामान की खरीदारी बड़े पैमाने पर चल रही है। रंग बिरंगी लाइटों झंडे सजावटी सामान की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सबसे अधिक लोग स्वदेशी लाइटों एवं सजावटी सामान को पसंद कर रहे हैं। बाजार में बिजली की रंग बिरंगे बल्ब लाइटें झालरें लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!