यूपी

पूर्व छात्र शाहबाज मलिक की सराहनीय पहल,विद्यालय को भेंट किया इलेक्ट्रिक वाटर कूलर

पूर्व छात्र शाहबाज मलिक की सराहनीय पहल,विद्यालय को भेंट किया इलेक्ट्रिक वाटर कूलर

अमरिया,पीलीभीतउठो अब लौट चलें” अभियान के तहत अभयपुर-नूरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पूर्व छात्र शाहबाज मलिक द्वारा विद्यार्थियों के लिए भेजा गया इलेक्ट्रिक वाटर कूलर उनके पिता हुसैन अहमद अंजुम और छोटे भाई अरकान मलिक ने विद्यालय को भेंट किया।मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद अंसारी ने फीता काटकर वाटर कूलर का शुभारंभ किया।शाहबाज मलिक ने वर्ष 1995 में इसी विद्यालय से कक्षा 5 तक की शिक्षा ग्रहण की थी और वर्तमान में सऊदी अरब के प्रतिष्ठित तमिमी ग्रुप में उच्च पद पर कार्यरत हैं। विदेश में रहते हुए भी अपने पैतृक गांव और विद्यालय से जुड़ाव बनाए रखना उनकी संवेदनशीलता और समाजसेवा की भावना को दर्शाता है।मुख्य अतिथि अंसारी ने कहा कि पुराने छात्र जब अपने विद्यालय की जरूरतों को समझकर सहयोग करते हैं तो यह समाज और शिक्षा दोनों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी और अन्य लोग भी समाजसेवा के लिए प्रेरित होंगे।विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय समाज की आत्मा होते हैं। जब ग्रामीण और पूर्व छात्र शिक्षा व्यवस्था को संवारने के लिए आगे आते हैं तो शिक्षा की गुणवत्ता में स्वतः सुधार होता है।प्रधानाध्यापक नजमुद्दीन नज्म ने शाहबाज मलिक और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया तथा आशा जताई कि अन्य लोग भी इस प्रकार विद्यालय और गांव से जुड़ाव महसूस करेंगे।कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक मोहनलाल ने किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, सहायक अध्यापक वैभव कनौजिया, प्रधान पति छोटे बख्श अंसारी, विश्राम सिंह, मलकीत सिंह, नफीस सैफी, मुजीब मलिक, हाफिज आजाद अंसारी, अबरार हुसैन, गुलाम मुस्तफा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।गांववासियों ने इस पहल को विद्यालय के छात्रों को स्वच्छ व ठंडा जल उपलब्ध कराने की दिशा में एक अमूल्य योगदान बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!