यूपी

देवहा का कहर: 3 दिन में 60 एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समाई

देवहा का कहर: 3 दिन में 60 एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समाई

अमरिया,पीलीभीत।अमरिया,क्षेत्र में देवहा नदी का जलस्तर जैसे जैसे कम होता जा रहा है नदी किनारे भूमि कटान तेजी शुरू हो गया है। गांव खलीनवादा के समीप भूमि तेजी से हो रहा है।पिछले तीन दिनों में नदी 30 किसानों की 60 एकड़ से अधिक जमीन का कटान कर चुकी है। नदी तेजी से कटान करते हुए गुरुद्वारे व गांव की ओर बढ़ रही है जिससे ग्रामीणों में दहशत है।देवहा नदी का जलस्तर कम होते ही नदी ने खलीनवादा के आस पास की जमीनों को अपनी जद में ले लिया है।बीते 3 दिन में शुक्ला फार्म निवासी प्रशांत शुक्ला की 150 बीघा जमीन समेत गांव फरदिया निवासी इरफान अहमद, मोहम्मद नूर, शेर मोहम्मद, इस्तखार अहमद,आरिफ, आशिक, शब्बीर हुसैन, मेहताब हुसैन, मुख्तार अहमद, फैयाज अहमद, कमरुद्दीन, यकीन शाह, सद्दाम, रियाज अहमद, इरशाद अहमद, इमाम बक्श आदि की पट्टे की 50 बीघा जमीन एवं खलीनवादा निवासी कुलवंत सिंह की 200 बीघा गुरमेज सिंह की 40 बीघा भूपेंद्र सिंह की 70 बीघा, डॉक्टर राजेंद्र पाल, संतोख सिंह, निक्षत्र सिंह, परमिंदर सिंह, रणवीर सिंह हरजीत सिंह सोमपाल, गुरजीत सिंह, हरभजन सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि की लगभग 100 बीघा जमीन में खड़ी धान व गन्ने की फसल का कटान करते हुए गुरुद्वारे की तरफ बढ़ रही है। देवहा नदी के तेज कटान को देखते हुए खलीनवादा गांव के लोग दहशत में है। ग्रामीणों को आशंका है कि अगर नदी के काटन की गति धीमी नहीं हुई तो दो-चार दिन में नदी गुरुद्वारे को अपनी चपेट में ले सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!