यूपी

जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को बाँटी राशन किट, बाढ़ कंट्रोलरूम का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को बाँटी राशन किट, बाढ़ कंट्रोलरूम का किया औचक निरीक्षण

प्रभावितों से मिले, समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बुधवार को सदर तहसील क्षेत्रान्तर्गत चंदोई गाँव का दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न किट और फल वितरित किए। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएँ जानीं और आश्वासन दिया कि प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है।जिलाधिकारी ने इसके बाद खकरा नदी पुल पर पहुँचकर नदी के जलस्तर व आसपास की स्थिति का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर स्थापित बाढ़ कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ प्राप्त हो रही शिकायतों व सूचनाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का तुरंत निस्तारण किया जाए और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु सदर तहसील सहित प्रभावित क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों में कम्युनिटी किचन संचालित कर भोजन वितरित कराया जा रहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की 62 स्थायी/अस्थायी गौशालाओं पर लगातार निगरानी की जा रही है। इनमें से 02 गौशालाओं में पानी भरने की सूचना पर गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंकोर सिंह, प्रतिनिधि जसपाल सिंह, तहसीलदार सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी,नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!