जलभराव पर सख्त एसपी : पुलिस लाइन का दौरा कर दिए तत्काल समाधान के निर्देश

जलभराव पर सख्त एसपी : पुलिस लाइन का दौरा कर दिए तत्काल समाधान के निर्देश
पीलीभीत। लगातार हुई बरसात के चलते पुलिस लाइन परिसर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। हालात का जायजा लेने पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव स्वयं मौके पर पहुंचे।

उन्होंने पुलिस लाइन में बने आरटीसी बैरक, जी+8 टावर, पुलिस मैस, पुलिस अस्पताल परिसर, बैडमिंटन कोर्ट व पुलिस कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान कराने के निर्देश दिए।

साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और जल निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस अस्पताल और बैरकों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से निरीक्षण करते रहें और समस्याओं को तत्काल दूर करें।

निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन नताशा गोयल, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक के दौरे से कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों में राहत की भावना देखने को मिली और उन्हें उम्मीद जगी कि अब परिसर की समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।

पुलिस लाइन जाने के दौरान रास्ते में पानी भरा होने पर उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर रास्ता तय किया।




