बारिश के बीच काम करने वालें बिजली कर्मचारियों के जज्बे को सलाम
दिन-रात अथक परिश्रम कर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही निर्बाध बिजली आपूर्ति

दिन-रात अथक परिश्रम कर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही निर्बाध बिजली आपूर्ति
पूरनपुर, पीलीभीत।
बारिश का मौसम जहाँ आम आदमी को घरों में दुबकने को मजबूर कर देता है, वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी इन हालातों में भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते। तेज बारिश, गीली मिट्टी और लगातार गिरते पेड़ों के बीच जब-जब बिजली व्यवस्था बाधित होती है, ये कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुँचकर घंटों मेहनत करके सप्लाई बहाल करते हैं।पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात ने गाँव और शहर दोनों जगह विद्युत व्यवस्था को बार-बार प्रभावित किया, लेकिन बिजली कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर रोशनी का सिलसिला बनाए रखा। कई बार उन्हें कमर तक पानी में उतरकर तारों और खंभों की मरम्मत करनी पड़ती है। जोखिम भरे इस काम में उनकी हिम्मत और समर्पण देखने लायक होता है।तेज बारिश और हवा के चलते क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। जगह जगह बिजली हॉट हो जाने से विद्युत सप्लाई नहीं हो पा रही। तेज रफ्तार से चली हवा और बारिश के चलते रोड किनारे बिजली तार पेड़ों से टकराते रहे चिंगारी निकलते समय बिजली फाल्ट होते रहे। कहीं कहीं पेड़ भी गिरने से विद्युत लाइन टूटकर ध्वस्त हो गई। लेकिन आम जनमानस को असुविधा ना हो बिजली कर्मचारी बारिश और हवा में अपनी परवाह किए बिना फाल्ट को सही करने में लगे रहे।लगातार झमाझम बारिश और खराब मौसम के बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी और सेवा भाव का अद्भुत परिचय दिया है। डिवीजन पूरनपुर के पावर हाउस हरीपुर में अवर अभियंता आर्यन पांडे के नेतृत्व में टीम ने दिन-रात अथक परिश्रम कर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई।भारी बारिश, तेज हवाओं और जंगली जानवरों के खतरे के बीच कर्मचारी लगातार पेट्रोलिंग करते रहे और लाइन व उपकरणों की निगरानी कर आपूर्ति बनाए रखी। अवर अभियंता ने बताया कि “हमारी प्राथमिकता यही है कि शासन द्वारा निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचे। चाहे रात हो या खराब मौसम, हमारी टीम हमेशा अलर्ट रहती है।”वहीलोग अक्सर बिजली कटने पर असंतोष जताते हैं, लेकिन इसके पीछे कर्मचारियों की अथक मेहनत और समर्पण को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि सच यही है कि उनकी निष्ठा और कठिन परिस्थितियों में कार्य करना ही हमारे जीवन को सुगम बनाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में जब चारों ओर अंधेरा छा जाता है और बिजली गुल हो जाती है, तब ये कर्मचारी किसी “मसीहा” से कम नहीं लगते। बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी कर्मचारियों की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी वे पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। बरसात और आंधी-तूफान के बीच बिजली कर्मचारियों का यह जज़्बा सचमुच काबिले तारीफ़ है। यह न सिर्फ़ उनके साहस की मिसाल है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि मुश्किल समय में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
—————————————————————



