कलीनगर के कई गांव डूबे, तहसीलदार के प्रयास से मिली राहत

कलीनगर के कई गांव डूबे, तहसीलदार के प्रयास से मिली राहत
कलीनगर, पीलीभीत।लगातार हो रही बरसात से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। नतीजतन कलीनगर क्षेत्र के नदी किनारे बसे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गंभिया सहराई, बूंदीभूड़, महाराजपुर और बंदरबो गांव के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।गांवों में पानी घुसने से लोगों के घर और मवेशी खतरे में आ गए हैं। ग्रामीण प्रशासन से लगातार मदद की मांग कर रहे हैं। सोमवार को कलीनगर तहसीलदार बीरेंद्र कुमार ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम प्रधानों की मदद से प्रभावित गांवों में खाद्य सामग्री वितरण की व्यवस्था करवाई। गभिया सहराई में भोजन बनवाया गया, जिसके बाद आसपास के गांवों में इसे बांटा गया। तहसीलदार बीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शारदा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बंदरबोझ के पास नदी की पटरी काटने से नेपाल की जगबूड़ा नदी का पानी तेज़ी से बहकर यहां आ जाता है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। प्रशासन ने इस पर सख्त रुख अपनाने की बात कही है।



