यूपी

जिलाधिकारी ने बाढ़ कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी ने बाढ़ कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सोमवार को जनपद स्तर पर स्थापित बाढ़ कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोलरूम में तैनात कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित मिले।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों व परिवारों से प्राप्त शिकायतों व सूचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित निस्तारण कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि कंट्रोलरूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाए, ताकि समय रहते राहत और सहायता कार्य सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने कंट्रोलरूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य लेखाकार, आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!