
हजारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत।जिले में अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हजारा पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथ पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।थाना हजारा प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम लटिला नंबर-04 के जंगल में छापा मारा। यहां ग्राम बेल्हा निवासी राकेश सिंह (26 वर्ष), पुत्र गज्जन सिंह को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अवैध शराब तैयार कर आसपास के इलाकों में खपाने की फिराक में था।पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 77/25 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल श्याम, हेड कांस्टेबल गौरव कुमार, कांस्टेबल नन्द किशोर, कांस्टेबल नितिन तथा आबकारी सिपाही अनिल कुमार शामिल रहे।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। थाना हजारा पुलिस का कहना है कि गांव-गांव में कच्ची शराब बेचने और बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




