Uncategorized
95 लाख की सड़क 3 साल में ही ध्वस्त, बरसात ने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल

95 लाख की सड़क 3 साल में ही ध्वस्त, बरसात ने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल
गजरौला (पीलीभीत)। थाना गजरौला कस्बा से शिवनगर जाने वाली मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है। लगातार बारिश से पूरी सड़क जलमग्न है और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण हालात और भी भयावह हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि महज तीन साल पहले 95 लाख रुपये की लागत से बनी यह सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ, तभी इतनी जल्दी सड़क टूट-फूट गई। बरसात में रोजाना राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। गड्ढों में भरे पानी से हादसों का डर हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व भ्रष्ट कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




