यूपी

माधोटांडा में शुरू हुआ राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और आवास सुविधा

माधोटांडा में शुरू हुआ राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, गरीब बच्चों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा और आवास सुविधा

पूरनपुर,पीलीभीत।माधोटांडा ग्राम पंचायत में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का शुभारंभ हो गया है।यह विद्यालय पूरी तरह आवासीय है, जिसमें गरीब एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, पुस्तकें, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6, 7 और 8 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं 2 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं प्रवेश परीक्षा 3 सितंबर को आयोजित की जाएगी।इस विद्यालय की स्थापना समाजवादी पार्टी के विधायक पीतमराम एवं ग्राम प्रधान ठाकुर राजेश सिंह के प्रयासों से संभव हो सकी है। लंबे समय से क्षेत्र में गरीब बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर चिंता जताई जा रही थी। अब इस विद्यालय के खुलने से ऐसे बच्चों को बिना किसी आर्थिक बाधा के शिक्षा का अवसर मिलेगा।विद्यालय का भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। परिसर में स्वच्छ वातावरण, बच्चों के रहने और पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों का मानना है कि इस विद्यालय से क्षेत्र के बच्चों को उज्जवल भविष्य की दिशा मिलेगी।स्थानीय लोगों ने विद्यालय की स्थापना पर विधायक एवं ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया है और इसे क्षेत्र की बड़ी सौगात बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!