जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की बैठक सम्पन्न, मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की बैठक सम्पन्न, मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश
पीलीभीत।जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में विगत माह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही की जाए।इसके लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय और सूचना तंत्र को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती सुनिश्चित हो सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी कलीनगर व पुरनपुर, सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी और औषधि निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




