यूपी

खेत में निकला विशालकाय अजगर, मुरैनियां गाँधीनगर में मचा हड़कंप

तेंदुए-बाघ के बाद अब अजगर, ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

खेत में निकला विशालकाय अजगर, मुरैनियां गाँधीनगर में मचा हड़कंप

तेंदुए-बाघ के बाद अब अजगर, ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

पीलीभीत।थाना हजारा क्षेत्र के गांव मुरैनियां गांधीनगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव निवासी राजेंद्र सिंह के खेत के पास अचानक एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। अजगर को खेत से कुछ ही दूरी पर स्थित श्मशान घाट के पास पीपल के पेड़ के नीचे देखा गया। जैसे ही इसकी खबर फैली, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। शुक्रवार सुबह दस बजे ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से जंगलों से आए दिन तेंदुए और बाघ गांव के आसपास देखे जा रहे हैं। इससे लोग पहले से ही दहशत में जी रहे थे। अब अजगर के निकल आने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि खेतों में काम करने या शाम के बाद बाहर निकलने में डर लगने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों को लेकर भी परिजनों में विशेष चिंता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वन्यजीव लगातार आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। यदि समय रहते इन घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। अजगर की मौजूदगी से गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!