यूपी

महिला चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि के नेतृत्व मे शांतिनगर मे स्वास्थ्य विभाग का शिविर आयोजित

शिविर मे मलेरिया व टाइफाइड की जांच, ग्रामीणों को मिला लाभ,शांति नगर प्रधान ने कहा,यह पहल ग्रामीणों के लिए वरदान

महिला चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि के नेतृत्व मे शांतिनगर मे स्वास्थ्य विभाग का शिविर आयोजित

शिविर मे मलेरिया व टाइफाइड की जांच, ग्रामीणों को मिला लाभ,शांति नगर प्रधान ने कहा,यह पहल ग्रामीणों के लिए वरदान

पूरनपुर,पीलीभीत।सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रांसशारदा क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूरनपुर से पहुंची स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और खासतौर पर मलेरिया व टाइफाइड जैसी मौसमी बीमारियों पर ध्यान केंद्रित किया।शिविर का नेतृत्व महिला चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि ने किया।उन्होंने मरीजों की जांच के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया। डॉ. रश्मि ने कहा बरसात के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा अधिक होता है। यदि लोग स्वच्छ पानी पिएं, आसपास गंदगी न होने दें और समय पर जांच करवाएँ तो इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है।इस मौके पर शांति नगर के प्रधान भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा “ऐसे शिविर ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। गांवों में समय पर जांच और दवा मिलने से बड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।”

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया

शांति नगर निवासी आदित्य मिश्रा ने कहा – “हमारे यहां अक्सर मलेरिया फैल जाता है, लेकिन आज समय पर जांच और दवा मिलना हमारे लिए राहत की बात है।एक महिला मरीज, ने कहा – “गांव में डॉक्टर मिलना मुश्किल है, लेकिन शिविर में जांच और दवा मिलने से हम लोगों को बहुत सुविधा मिली।वहीं ग्रामीणो ने कहा स्वास्थ्य विभाग को ऐसे शिविर लगातार लगाते रहना चाहिए, इससे बीमारी फैलने से पहले ही उसका इलाज संभव हो जाता है।ग्रामीणों की संतुष्टि और विभाग की सक्रियता को देखते हुए इस शिविर को पूरी तरह सफल माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!