यूपी

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेल दिवस के रूप में निकाली गई साइकिल रैली

एसएसबी 49वीं वाहिनी के निर्देशन में अमर शहीद भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिद्ध नगर के छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर खेल दिवस के रूप में निकाली गई साइकिल रैली

एसएसबी 49वीं वाहिनी के निर्देशन में अमर शहीद भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिद्ध नगर के छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह.

रणजीत सिंह  हजारा

पीलीभीत।हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएसबी 49वीं वाहिनी पीलीभीत के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशानुसार तथा असिस्टेंट कमांडेंट चरणजीत सिंह बलल की निगरानी में एक भव्य साइकिल रैली निकाली गई।रैली में अमर शहीद भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिद्ध नगर के सैकड़ों विद्यार्थी, विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास पाराशर, सभी शिक्षकगण तथा एसएसबी के अधिकारी और जवान शामिल हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से उप निरीक्षक मस्तराम और डी कंपनी शारदा पुरी के जवानों ने भी प्रतिभाग किया।साइकिल रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को खेलों के महत्व का संदेश देती रही। रैली के दौरान “खेलो इंडिया – स्वस्थ रहो इंडिया” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। विद्यार्थियों के उत्साह और जोश को देखकर ग्रामीणों ने भी तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।असिस्टेंट कमांडेंट चरणजीत सिंह बलल ने इस अवसर पर कहा खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास का भी आधार है।मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों की स्मृति हमें यह सिखाती है कि खेल जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।”
प्रधानाचार्य विकास पाराशर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व को भी समझाती हैं। आने वाली पीढ़ी को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन लगातार किए जाने चाहिए।रैली संपन्न होने के बाद विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसएसबी अधिकारियों ने खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी को स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली अपनाने का संकल्प दिलाया।राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया। बच्चों और युवाओं ने वचन लिया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!