इंडिया गठबंधन के मंच पर पीएम मोदी की माता का अपमान,भाजपा ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग
राहुल गांधी-तेजस्वी की मौजूदगी में मोदी की मां पर टिप्पणी, भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

इंडिया गठबंधन के मंच पर पीएम मोदी की माता का अपमान,भाजपा ने की एफआईआर दर्ज करने की मांग
राहुल गांधी-तेजस्वी की मौजूदगी में मोदी की मां पर टिप्पणी, भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
पीलीभीत।इंडिया गठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जैसे प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी की माता का अपमान किया गया। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष ए. प्रफुल्ल मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मंच से दिया गया यह बयान न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का अपमान है बल्कि देश की करोड़ों माताओं की भावनाओं का भी तिरस्कार है।प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा भारत की संस्कृति में मां को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। इस प्रकार का बयान बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।इस मौके पर मानस शुक्ला, वेद प्रकाश पांडेय, आकाश यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनता इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए।इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।भाजपा ने साफ संकेत दिया है कि वह इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएगी। आने वाले दिनों में यह विवाद सियासी सरगर्मी को और बढ़ा सकता है।




