जोगराजपुर गांव में इंटर कॉलेज जाने वाला मार्ग जर्जर, छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ीं

जोगराजपुर गांव में इंटर कॉलेज जाने वाला मार्ग जर्जर, छात्र-छात्राओं की मुश्किलें बढ़ीं
गोरा,पीलीभीत।थाना सेहरामऊ क्षेत्र के जोगराजपुर गांव में इंटर कॉलेज जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश का पानी इस मार्ग को बहा ले जाता है, जिससे यह छात्र-छात्राओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।मार्ग की हालत इतनी खराब है कि बारिश में पानी भरकर बहने लगता है। कई बार बच्चे रास्ते में फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि इस स्थिति में छात्र-छात्राओं का सुरक्षित कॉलेज पहुँचना बेहद कठिन हो गया है।ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया। बच्चों को मजबूरन ऊबड़- खाबड़ और कच्चे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है।स्थानीय अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से लेने और जल्द सुधार का आश्वासन दिया है, लेकिन मरम्मत कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।




