राणा प्रताप नगर में पंचायत भवन प्रांगण रोशन- विधायक निधि से लगी स्ट्रीट लाइटें

राणा प्रताप नगर में पंचायत भवन प्रांगण रोशन- विधायक निधि से लगी स्ट्रीट लाइटें
पूरनपुर,पीलीभीत। ग्राम पंचायत राणा प्रताप नगर में विधायक निधि से पंचायत भवन प्रांगण में स्ट्रीट लाइटों का स्थापना कार्य पूरा कर लिया गया है। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग रही थी कि पंचायत भवन परिसर में रात के समय अंधेरे के कारण असुविधा होती है।अब लाइटें लगने से पंचायत भवन का प्रांगण रोशनी से जगमगाएगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले पंचायत भवन और उसके आसपास अंधेरा रहने से सुरक्षा की समस्या बनी रहती थी। लाइटें लगने से अब पंचायत भवन में आयोजित बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों व अन्य रात्रिकालीन गतिविधियों में आसानी होगी। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों और महिलाओं को भी रात में परिसर में जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।ग्रामीणों ने विधायक निधि से कराए गए इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधि का आभार जताया और उम्मीद जताई कि आगे भी गांव के विकास कार्यों में इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।




