यूपी

निजी स्कूलों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चे, वैन बिजली के खंभे से टकराई

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच की मांग की

निजी स्कूलों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चे, वैन बिजली के खंभे से टकराई

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच की मांग की

पीलीभीत।पीलीभीत जिले के बरखेड़ा क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक निजी स्कूल की प्राइवेट वैन बिजली के पोल से जा टकराई। इस वैन में 14 मासूम बच्चे सवार थे, जो सुबह स्कूल जा रहे थे। इस दुर्घटना में तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे के बाद, मौके पर जुटे ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूल बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। ये वैन बहुत पुरानी और खराब हालत में चल रही थीं।
​अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असुरक्षित वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े नियम बनाए जाएं। इस घटना ने एक बार फिर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और परिवहन नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!