एमबीबीएस में चयनित अज़ीम को डिप्टी सीएमओ ने किया सम्मानित, शेरपुर कला का बढ़ा मान

एमबीबीएस में चयनित अज़ीम को डिप्टी सीएमओ ने किया सम्मानित, शेरपुर कला का बढ़ा मान
पूरनपुर,पीलीभीत।कस्बे के रज़ा मैरिज हॉल में बुधवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह शेरपुर कला के होनहार युवक मोहम्मद अज़ीम पुत्र इंतिज़ार अहमद उर्फ भइये के एमबीबीएस में चयनित होने पर रखा गया।अज़ीम ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्य चिकित्साधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. फिरासत हुसैन रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और मेहनत से ही समाज में पहचान बनती है। अज़ीम की सफलता से गांव के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अज़ीम को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
अज़ीम का संघर्ष और मेहनत
मोहम्मद अज़ीम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहते हुए भी उन्होंने कठिन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने दिन-रात मेहनत कर नीट की कड़ी तैयारी की। गाँव में उपलब्ध सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने लगन और आत्मविश्वास के बल पर पढ़ाई जारी रखी।
अज़ीम का कहना है कि “लगातार आत्मअनुशासन, समय प्रबंधन और माता-पिता की दुआओं से यह मुकाम हासिल हुआ।” उनकी इस मेहनत ने शेरपुर कला के अन्य युवाओं के सामने यह साबित कर दिया कि यदि इरादा पक्का हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
खेल प्रतिभा को भी मिला सम्मान
समारोह में ग्रामवासियों और गणमान्य लोगों ने अज़ीम को फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी अवसर पर कस्बे के ज़ैगम खां के पुत्र बाबर को भी ग्रामीणों ने सम्मानित किया। बाबर ने हाल ही में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था, जिस पर गांव वालों ने उनका उत्साहवर्धन किया।सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवक-युवतियां और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से होनहारों का स्वागत किया।यह सम्मान समारोह शेरपुर कला के इतिहास में एक यादगार अवसर बन गया, जिसने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का संदेश दिया।इस दौरान तौहीन हसन उर्फ विट्टू खां,पूर्व प्रधानपति तकी खां सिकंदर खान,हाजी वाजिद खान,हाजी वाहिद खान, सलमान खान समाजसेवी, पुर्व प्रधान फैय्याज अहमद,डा० आसिफ खान,फैसल खां, दिलनवाज खां, सेफ रजा मोंटू अमानत रसूल साबिर एडवोकेट भैया भाई खुशनुद खान,हसीब खान उर्फ बंटी,अनु खान, आफाक खान,फजल ,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।




