डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने किया पंचायत भवन का निरीक्षण,कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

डीएम के निर्देश पर बीडीओ ने किया पंचायत भवन का निरीक्षण,कार्यों में पारदर्शिता पर जोर
पीलीभीत।डीएम के निर्देश पर 25 और 26 अगस्त को अलग अलग ब्लाकों में ग्राम पंचायत सचिवालयों में पहुंचकर जायजा लेने का आदेश जारी किया गया था। जारी आदेश के अनुपालन में बरखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मसीत में खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। योजनाओं के संचालन इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत भवन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय ग्राम पंचायत सचिव राजा तोमर सहित अन्य स्टाफ मौके पर मौजूद मिला। बीडीओ ने कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि “ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता बेहद आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता, जनकल्याणकारी योजनाओं और पंचायत भवन की व्यवस्थाओं पर ध्यान देने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरे न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




