यूपी

फत्तेपुर-गदिहर मार्ग पर खेतों में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत

फत्तेपुर-गदिहर मार्ग पर खेतों में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत

पूरनपुर,पीलीभीत। जनपद के थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव फत्तेपुर और गदिहर मार्ग के पास सोमवार देर रात बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। रात लगभग 10 बजे खेतों की ओर जा रहे एक राहगीर ने अचानक हलचल देखी। जब उसने मोबाइल की रोशनी डाली तो सामने बाघ चहलकदमी करता नजर आया। राहगीर ने मौके पर ही बाघ का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने एक-दूसरे को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जंगल से निकलकर वन्यजीव खेतों और गांवों के नजदीक देखे जा रहे हैं। अक्सर बाघ और अन्य जंगली जानवर रात में खेतों में घूमते दिखाई देते हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों के बीच लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है।
———

किसानों में दहशत

फसलों की रखवाली करने वाले किसानों और देर रात खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों को सबसे ज्यादा खतरा महसूस हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!