क्राइमयूपी

विधवा को बहला-फुसलाकर जेठ के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल

पीड़िता ने थाने में दी तहरीर,मानसिक रूप से परेशान है महिला

विधवा को बहला-फुसलाकर जेठ के बेटे ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल

पीड़िता ने थाने में दी तहरीर,मानसिक रूप से परेशान है महिला

पूरनपुर,पीलीभीत। पति की मौत के बाद घर का खर्च चलने सहित अन्य झांसा देकर कलयुगी जेठ के लड़के ने चच्ची को फुसला लिया। इसके बाद उसकी आबरू से खिलवाड़ कर अश्लील वीडियो बना कर वायरल कर दी। रिश्तेदारी से जगह वीडियो वायरल होने के बाद महिला शर्मशार है। मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है। नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली विधवा महिला ने अपने जेठ के पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पति की मृत्यु करीब चार वर्ष पूर्व हो गई थी। इसी दौरान जेठ का पुत्र उसे बहलाकर घर का खर्च उठाने का भरोसा देता रहा और इसी बहाने शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व वह अपने मायके चली गई थी। इसके बाद आरोपी लगातार उसे घर लौटने का दबाव बना रहा था। पीड़िता ने साफ कह दिया था कि वह तभी लौटेगी जब उसका पुत्र लेने आएगा। इस बात से नाराज़ होकर आरोपी ने कथित तौर पर महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि वीडियो उसके पुत्र, रिश्तेदारों और परिजनों तक पहुंच गया, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई है।  होकर उसने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
———–

घटना संज्ञान में नही है। अगर शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सत्येंद्र कुमार
कोतवाल, पूरनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!