विद्युतकरण कार्य शुरू न होने पर भड़के ग्रामीण, सांसद जितिन प्रसाद से लगाई गुहार

विद्युतकरण कार्य शुरू न होने पर भड़के ग्रामीण, सांसद जितिन प्रसाद से लगाई गुहार
पूरनपुर,पीलीभीत।तहसील पूरनपुर के ग्राम पंचायत सिमरिया तात महाराजपुर के हसनी हुसैनी नगर बस्ती के ग्रामीण आज भी बिजली के बिना जीवन जीने को मजबूर हैं। शासन से विद्युतकरण की स्वीकृति और विभाग द्वारा इस्टीमेट भेजे जाने के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है।ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और विभाग कार्यवाही करने में लापरवाही बरत रहे हैं। बिजली न होने से ग्रामीण रात के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।वहीं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो रही है।पूर्व प्रधान पुत्र नाविद अली मंसूरी ने सांसद/केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर तत्काल विद्युतकरण कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही काम शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।ग्रामीणों ने साफ कहा है कि स्वीकृति के बाद भी काम न होना सरकार और विभाग की बड़ी लापरवाही है।अब सबकी निगाहें सांसद के हस्तक्षेप पर टिकी हैं।




